Wednesday 24 December 2014

प्रातः वंदन

1.
प्रातः वंदन
वीणा संग गणेश
मंगलकारी
2.
अक्षरमाला
छन्दों की रचयिता
माँ बागेश्वरी
3.
श्रीपार्वती जी
श्री शिवशंकर जी
ब्रह्मवंदन
4.
ईश्वरकृपा
दिखते परमात्मा
अंतःकरण
5.
शंकरकृपा
सर्वत्र वंदनीय
वक्र चन्द्रमा
6.
श्रीसीताराम
गुणसमूहरूपी
पावन वन
7.
श्रीवाल्मीकि जी
कपीश्वर हनुमान
नित्य विहार|
8.
क्लेशहारिणी
कल्याण प्रतिमूर्ति
श्रीरामप्रिया|
9.
गज की माया
दृष्य जगत का सत्य
भवसागर|
10.
एक ही नौका
श्रीरामरूपी हरि
तारनहार|
11.
श्रीरामकथा
मनहर लेखन
तुलसी दास|
12.
सम्पूर्ण विश्व
श्रीराम वशीभूत
ब्रम्हादि देव|
13.
सुखानुभूति
अत्यंत मनोहर
श्रीरामकथा|
14.
करें स्मरण
सम्पूर्ण कार्य सिद्धि
गणेशकृपा|
15.
शिवजी डोले
पंगु चढ़े पहाड़
गूँगे भी बोले|

No comments:

Post a Comment