Thursday 17 November 2016

चरखा

467.
देश में चर्चा
स्वाभिमानी चरखा
बापू का सखा
466.
खादी का यंत्र
चरखा पर चला
आजादी मंत्र
465.
खड़ा चरखा
आठ पाँत का चक्र
खंभे फरई
464.
चरखा चक्की
बुनियादें हैं पक्की
नींव सुदृढ़
463.
जनमानस
लोकप्रिय चरखा
हित प्रतीक
462.
एक चरखा
औसतन कताई
बत्तीस हैंक
461.
मन में गाँधी
तन पर थी खादी
मिली आजादी
460.
जनमानस
लोकप्रिय चरखा
हित प्रतीक
459.
मन तकली
यादों का सूजा लगा
कातती स्वप्न
458.
खिला कपास
तकली पर नाची
सूत की आस
457.
चाक का व्यास
तकुआ की बारीकी
चरखा न्यास

--ऋता शेखर 'मधु'

No comments:

Post a Comment